फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

504 गरीबों के घरों को समय से कराएं निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मासिक समीक्षा बैठक कराई गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम श्रुति ने की। बैठक दो पालियों में कराई गई जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि विकास कार्यो से संबंधित विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोविड 19 संक्रमण के कारण जिले के विकास कार्यो में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
सभी अधिकारी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। स्वास्थ्य विभाग की गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, सास बहू सम्मेलन, एंबुलेंस व डॉक्टरों की उपलब्धता व निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने एंबुलेंस के पहुंचने का समय कम किए जाने का निर्देश दिया। पंचायत राज विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, हैंडपंपों के मरम्मत व रीबोर के साथ-साथ कोरोना संक्रमण का निष्प्रभावी बनाने के लिए सैनिटाइजेशन और स्वच्छता अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान डीसी एनआरएलएम को लक्ष्य के अनुरुप स्वयं सहायता समूह का गठन किए जाने और गठित समूहों को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में समय के अंदर सभी आवासों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य के अनुरूप 504 गरीबों के घरों को समय से निर्माण कराने का जिम्मा सौंपा गया। उपायुक्त उद्योग को सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाए जाने का निर्देश दिया गया।
बीएसए को मिशन कायाकल्प के तहत 14 पैरामीटर पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों को समय के अंदर चाक-चौबंद कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान छात्रों के लर्निंग आउट कम की भी समीक्षा की गई। वृद्धा, दिव्यांग व निराश्रित पेंशन की समीक्षा हुई जिसमें नए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराकर लाभार्थियों को पेंशन दिलाने का निर्देश दिया गया।
जिला गन्ना अधिकारी को किसानों को शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कराने का निर्देश दिया गया। एक्सईएन पावर कारपोरेशन को अवर अभियंताओं व एसडीओ के बिजली कटौती से जुड़े समस्याओं का फोन कॉल रिसीव करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें