फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने पवित्र नदियों और सरोवरों में डुबकी लगाकर खिचड़ी दान की। मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली एवं सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। देवीपाटन मंदिर सहित तमाम स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। घरों में भी लोगों ने पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी का आनंद लिया।
विज्ञापन

सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देवता मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस अवसर पर पवित्र नदियों व सरोवरों में स्नान कर खिचड़ी का दान करने तथा खाने की परंपरा है। गुरुवार को देवी पाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में कोठारी महराज व श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड में स्नानकर गुरू गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाई तथा परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।
झारखंडी महादेव मंदिर में भी लोगों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर खिचड़ी दान की। बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों ने खिचड़ी दान कर मां भगवती की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही लोगों ने जिले की अन्य नदियों तथा सरोवरों में स्नान कर भगवान भाष्कर की पूजा की और खिचड़ी का दान भी किया। बलरामपुर देहात क्षेत्र के चक्कवा में मकर संक्रांति पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। प्रतियोगिता के वितेजात प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा, शिवपुरा, चौधरीडीह, श्रीदत्तगंज, महराजगंज तराई, उतरौला, तुलसीपुर, पेहर बाजार, गौरा चौराहा, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व सादुल्लाहनगर आदि क्षेत्रों में भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में भी लोगों ने पूजा अर्चना कर खिचड़ी भोज का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें