फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानदेय न मिलने से परेशानी बना परिवार का भरण पोषण

Thu, 07 Dec 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय स्कूलों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को बीते 23 माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से इन कर्मचारियों के लिए खुद के साथ परिवार का भरण पोषण करना एक बड़ी चुनौती बना है। परेशानहाल कर्मियों ने अब डीएम को पत्र भेजकर मानदेय दिलवाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग से रखे गए चतुर्थश्रेणी कर्मचारी राजेंद्र, संजय व दीनानाथ आदि का कहना है कि राजकीय स्कूलाें में प्रति माह दस हजार रुपये के मानदेय पर करीब 40 चतुर्थश्रेणी कर्मियों की तैनाती हुई थी। इतना कम मानदेय होने के बावजूद इस भुगतान नियमित तौर पर कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। तैनाती के 25 माह बाद में से मात्र दो माह का ही मानदेय इन्हें अब तक मिला है। शेष 23 माह का मानदेय न मिलने के कारण इन कर्मियों के समक्ष अब परिवार का भरण पोषण करना भी बढ़ी चुनौती बना है।
कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में विभागीय अफसरों के समक्ष कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान कर्मियों ने अब डीएम को पत्र भेजकर अपना लंबित मानदेय शीघ्र दिलवाने की मांग की है। इस संबंध में डीआईओएस गोविंद राम का कहना है कि संबंधित ठेकेदार फर्म से बातचीत कर इस परेशानी का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें