फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: क्षतिग्रस्त कटरीहवा पुल का महंत मिथलेश ने किया निरीक्षण

Sat, 19 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जर्जर पुल का निरीक्षण करते महंत मि​थलेश नाथ योगी
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी ने बुधवार को खैरी गांव के निकट कटरीहवा नाले पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। यह पुल 10 जुलाई को क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे तुलसीपुर-हरैया मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि जल्द ही वैकल्पिक एप्रोच मार्ग बनाकर लोगों के लिए आवागमन बहाल किया जाएगा। फिलहाल युद्धस्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है और लोगों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तत्काल निरीक्षण कर कार्य शुरू करा दिया है।
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। महमूदनगर, हरैया, शिवपुरा, श्रावस्ती, बहराइच होते हुए लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने पीठाधीश्वर से मिलकर वैकल्पिक एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य जल्द कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें