बलरामपुर। नगर स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के एनसीसी कैडेटों ने शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के तहत आजाद पार्क में साफ-सफाई की। कविता एवं भाषण के माध्यम से देश की आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस दौरान एनसीसी के कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा, स्कूल समन्वयक राजेश जायसवाल एवं एनसीसी सूबेदार देव बहादुर गुरंग ने चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट अछरा एवं कायनात ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित कविता सुनाई।
कैडेट राजवर्धन, मानस, अर्पित एवं सगुन आदि ने भाषण के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर प्रकाश डाला। दिशा, अंशिका, अनन्या, अर्पिता, विदुशी, कार्तिक, सुमित, अभिषेक व राजवर्धन आदि कैडेटों ने स्वच्छता है जरूरी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एनसीसी के कैडेटों ने आजाद पार्क परिसर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संकल्प भी लिया।