फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन में 3.62 लाख का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए शुरू किए गए वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 1168 लोगों केस दर्ज किया है। जिले के सभी 14 कोतवाली व थानों में लॉकडाउन के दौरान 1140 वाहनों का ई चालान भी किया गया। कोविड-19 महामारी एक्ट के तहत 3.62 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजारों में काफी रौनक देखी गई। नगर के भगवतीगंज स्थित सब्जी मंडी में किसानों व खरीदारों की भारी भीड़ जुट गई। मंडी में आने वाले राजन, मंटू, दिलशाद, पिंटू, मोहन आदि ने बताया कि सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जगह कम होने तथा दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को बताया कि हर सप्ताह शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक दुकानें प्रात: 10 बजे से सायं सात बजे तक खुली रहेंगी। एसपी देवरंजन ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन 18 व 19 जुलाई को उल्लंघन के आरोप में 1168 लोगों पर केस दर्ज किए गया गया है। तीन लाख 62 हजार 850 रुपये जुर्माना वसूला गया है। 1140 वाहनों का ई चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें