फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के निरीक्षण में स्कूल में लटकता मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के बीईओ ने बुधवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीईओ रेहरा बाजार अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दोपहर 12.45 बजे प्राथमिक विद्यालय तेलिया रतनपुर द्वितीय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में ताला लटकता हुआ पाया गया है। स्कूल में तैनात इंचार्ज हेडमास्टर निधि त्रिपाठी, शिक्षक ओम जी मिश्र व शिक्षामित्र रेनू सिंह बिना सूचना के गायब पाए गए। बच्चों ने बीईओ से बताया कि शिक्षक का इंतजार कर घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि इससे पहले स्कूलों का निरीक्षण किया वहां भी खामियां पाई गई हैं। सभी स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बीएसए को भेजी गई है। बीएसए के निर्देश पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें