फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों और पुलों पर खर्च होंगे 36.51 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन ब्लॉकों के 29 सड़क व छोटे-बड़े पुलों का 36.51 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। गैसड़ी, तुलसीपुर व हरैया सतघरवा ब्लॉकों के दो लाख लोगों को छोटे-बड़े पुलों का कायाकल्प होने से आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत छोटे-बड़े पुलों का निर्माण कराने के लिए चालू वित्त वर्ष में प्रस्ताव भेजा गया है। जिला स्तरीय समिति की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव से 60 प्रतिशत केंद्र व 40 प्रतिशत राज्य सरकार से बजट की डिमांड की गई है।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के नोडल अफसर व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में जिला योजना समिति के माध्यम से तीन ब्लॉकों के छोटे-बड़े 29 क्षतिग्रस्त सड़क व पुलों का निर्माण कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को 36 करोड़ 50 लाख 42 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में गैसड़ी ब्लॉक के 19 सड़क, सेतु, लघु सेतु व पुलिया निर्माण को शामिल कर पांच करोड़ 40 लाख 45 हजार रुपये के बजट का डिमांड भेजा गया है।
115.20 लाख से बेलहा गौरा इटवा मार्ग का आरसीसी निर्माण, 24.50-24.50 लाख से बेलहा गौरा इटवा मार्ग पर तीन आरसीसी सेतु व नौ-नौ लाख से दो आरसीसी सेतु, बेनीनगर गैसड़ी जरवा मार्ग पर नौ-नौ लाख से दो व 24.50 लाख से एक आरसीसी सेतु, कोड़री मथुरा से जगदीशपुर मार्ग पर 124.25 लाख व नौ लाख से पुलिया, बेनीनगर चौराहे से त्रिलोकपुर सुक्खाडीह हल्लीडीह मार्ग पर 37 लाख से लघु सेतु व रिटर्निंग वाल, नौ लाख से बनगाई संपर्क मार्ग पर आरसीसी, 18-18 लाख से विश्रामपुर व गैसड़ी ठकुरापुर संपर्क मार्ग पर आरसीसी सेतु, नौ-नौ लाख से बालापुर भोजपुर विश्रामपुर थारु मार्ग व सुस्ता मार्ग पर आरसीसी लघु सेतु तथा 24.50-24.50 लाख से अंबरनगर व टेंगनहवा मार्ग पर आरसीसी लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
तुलसीपुर ब्लॉक में 225-225 लाख से महराजगंज ललिया मार्ग के तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त डिप का बाक्स कलवर्ट, 525.77 लाख से मुड़िला मिर्जापुर से बेला मार्ग पर लघु सेतु के साथ 47.62 लाख से नया डिप, 4.08 लाख व तीन लाख से दो स्थानों पर डिप मरम्मत तथा 129 लाख से चौधरीडीह ललिया मार्ग पर आरसीसी बाक्स कलवर्ट का निर्माण होगा। हरैया सतघरवा ब्लॉक में 1215.35 लाख से हरिहरगंज ललिया बनकटवा मार्ग पर दीर्घ सेतु व इसी मार्ग पर 510.15 लाख से दीर्घ सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें