फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीएम स्वनिधि महोत्सव में 52 दुकानदारों को दिया गया ऋण

Thu, 01 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में दुकानदार को चेक प्रदान करते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें डिजिटल लेनदेन करने वाले 10 पटरी दुकानदारों को सम्मानित किया गया। स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 52 स्ट्रीट वेंडरों (पटरी दुकानदार) को ऋण वितरित किया गया। साथ नौ पटरी दुकानदारों को डिजिटल लेनदेन के लिए इंडियन बैंक द्वारा क्यूआर कोड दिया गया। इस दौरान पटरी दुकानदारों को उनके व्यापार पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि शुभेंद्र गौरव मिश्र, जिला नगरीय विकास अभिकरण के प्रभारी परियोजना अधिकारी एसडीएम ओमप्रकाश व समाजसेवी संजय मिश्र ने किया। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि ठेेला व पटरी पर सामान बेचने वाले लोगों को 10 हजार रुपये ऋण मुहैया कराकर रोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की थी। रोजगार के लिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पैसा पहुंच जाता है।
इसके बाद सदर विधायक व सीडीओ ने 26 पटरी दुकानदारों को 10-10 हजार रुपये, 13 को 20-20 हजार रुपये और 13 स्ट्रीट वेंडरों को 50-50 हजार रुपये का ऋण प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर डूडा के जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश सिंह, जिला समन्वयक अमित कुमार शर्मा, सामुदायिक आयोजक देवेश सहित कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन पटरी दुकानदारों को किया गया सम्मानित
डिजिटल लेनदेन व समय से ऋण अदायगी के लिए उतरौला के अरविंद कुमार व राजीव कुमार, बलरामपुर के अभिषेक कुमार व लोकनाथ साहू, तुलसीपुर के रामसोहन, राहुल यादव, लुकमान मंसूरी व दीपक पटवा और पचपेड़वा के लक्ष्मन प्रसाद, अब्दुल हामिद व शमस जिगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इन बैंककर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मुहैया कराने में सहयोग करने वाले बैंक व नगर निकायों के कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप अग्रणी जिला प्रबंधक तौहिद कमर, इंडियन बैंक गोविंदबाग शाखा के प्रबंधक नवनीत रंजन, इंडियन बैंक उतरौला के शाखा प्रबंधक रोहित, बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अजहरुद्दीन खान, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक पांडेय व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुज कुुमार यादव को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इसके साथ पांचों नगर निकायों के नौ कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वरोजगार के लिए मददगार बनी योजना
नगर के मोहल्ला गोविंदबाग निवासी स्ट्रीट वेंडर सगीर अहमद ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत उन्हें व्यापार करने के लिए 10 हजार रुपये मिल चुका है। जब मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तब कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा था। व्यापार करने के लिए रिश्तेदार भी पैसा नहीं दे रहे थे। ऐसे में पीएम स्वनिधि योजना के तहत मैंने ऋण लिया। आज गांव-गांव कपड़े बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रहा हूं। पीएम स्वनिधि योजना मेरे लिए मददगार साबित हुई है। खलवा के श्यामलाल व अचलापुर के आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस योजना से लोगों को आसानी से ऋण मिल जाता है। व्यापार करने के लिए सेठ-साहूकारों से उधार नहीं लेना पड़ता है। मेवालाल तालाब निवासी प्रीतम ने बताया कि ऋण मिलने के बाद अब किराना का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें