फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 30 ग्राम सभाओं में परखी जाएगी बच्चों की भाषाई दक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बच्चों का शैक्षिक स्तर परखने के लिए 30 नवंबर से असर संस्था जिले की 30 ग्राम सभाओं में सर्वेक्षण करेगी। इसमें बच्चों की भाषाई दक्षता सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी हासिल की जाएगी। इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को लगाया गया है।
विज्ञापन

असर संस्था वर्ष 2024-25 में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति जानने के लिए तीन से 16 वर्ष के स्कूली बच्चों एवं पांच से 16 वर्ष के बच्चों का नामांकन, उनकी भाषाई व गणितीय दक्षता की जांच सर्वेक्षण के माध्यम से करेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उप्र के निदेशक के निर्देश पर जिले की 30 ग्राम सभाओं का चयन इसके लिए किया गया है। इसमें डीएलएड के प्रशिक्षु शामिल होंगे। सर्वेक्षण 30 नवंबर व एक दिसंबर को किया जाना है। डायट प्राचार्य मृदुला आनंद ने इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।



यहां होगा सर्वेक्षण
बलरामपुर ग्रामीण, गंगापुर बाकी, सिरसिया, गैजहवां, बिराहिमपुर, हिंडुली कला, ललिया, देवपुरा, धौरी कलां, भदुई, सोनपुर, कोडरी, सतनी, सेमरहना, संग्रामपुर, परसा बिजुआ, त्रिलोकपुर, बेमिहा, बसंतपुर, शंकरपुर, गढ़हवा, जहां डीह, नैकनियां, विशुनपुर खैरहनिया, कैथोलिया सलीमपुर, अचलपुर चौधरी, बैरिया सुरजनपुर, बिरगुनायतपुर, शेरगंज ग्रिंट में सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें