गैसड़ी (बलरामपुर)। पचपेड़वा क्षेत्र के बैरिहवा पंचायत के आजमडीह चौराहे पर बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि परिवार से संपर्क किया गया है।
आजमडीह गांव में तीन बच्चे छत पर खेल रहे थे। शाम करीब सात बजे बिजली चमकी और बच्चों के किनारे से गुजर गई। चंद्रशेखर की बेटी आंचल (9) इसकी चपेट में आ गई। इसके साथ ही उसका भाई आरुष (5) व बहन मानसी (7) भी घायल हो गए। परिजन आनन-फानन तीनों को सीएचसी मेंले गए। यहां आंचल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि परिजन पोस्टमाॅर्टम कराने को तैयार नहीं थे। तहसील के अधिकारियों ने समझाया है, रात में ही पोस्टमाॅर्टम होगा। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।