फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लाइटनिंग अरेस्टर से वज्रपात की घटनाओं पर लगेगा अंकुश

Wed, 12 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आकाशीय बिजली (वज्रपात) से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी शासकीय भवन व पानी की टंकियों पर लाइटनिंग अरेस्टर लगाए जाएंगे। इसके लगाने से वज्रपात से होने वाले नुकसान पर रोक लग पाएगी। इसको लगवाने के लिए एडीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में अक्सर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। वज्रपात की घटना से जानमाल को भारी नुकसान पहुंचता है। पिछले कुछ सालों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जानमाल के नुकसान को देखते हुए जिले के सभी शासकीय भवन व पानी की टंकियों पर लाइटनिंग अरेस्टर लगवाए जाने का निर्णय लिया गया है। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि वज्रपात से शासकीय भवनों की सुरक्षा के लिए सभी कार्यालयाध्यक्षों को पत्र लिखा गया है, उनसे रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें