फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोनपुर-बालापुर सड़क पर जानलेवा गड्ढे

Mon, 31 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
हरैया बाजार से गुगौलीकला होते हुए बरहवा रेंज तक जाने कटी सड़क ।
विज्ञापन
गैसड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग से सोनपुर, पडरौना, पुरैना होते हुए बालापुर को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। पडरौना मोड़ पर सड़क टूटने से किनारे करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जो राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पुरैना निवासी आत्माराम यादव ने बताया कि बीती रात घर लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे बने गड्ढे में फंस गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन मौर्या, अखिलेश वर्मा, राजू प्रजापति, रामदीन वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से सड़क और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

टूटा संपर्क मार्ग बना हादसों का सबब, मरम्मत की मांग

हरैया सतघरवा। हरैया बाजार से गुगौलीकला होते हुए बरहवा रेंज तक जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल होकर हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण स्वामीनाथ वर्मा, विजय कुमार, सुजीत कुमार, अहमद हुसैन, सुभाष चंद्र वर्मा और राकेश कुमार ने बताया कि इस मार्ग से बरहवा, गिरगिटही, शंकरपुर, गोहनहवा, भदवार, छितौनी और गुरदासपुरवा समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़क प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली और बरहवा रेंज के वनकर्मियों के लिए भी प्रमुख मार्ग है।


उतरौला-दतौली मार्ग पर गड्ढों ने बढ़ाया हादसे का खतरा

पेहर बाजार। उतरौला-अयोध्या मार्ग पर उतरौला से दतौली चीनी मिल तक सड़क की एक ओर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों छोटे-बड़े वाहनों के चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण लोगों में आक्रोश है। रामबरन, बृजेश, गुड्डू, प्रमोद, राजू मौर्य, दिलशाद खान, संजय, विवेक शुक्ला, राजू खान, बिरजू और संतोष समेत क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

हरैया बाजार से गुगौलीकला होते हुए बरहवा रेंज तक जाने कटी सड़क ।

हरैया बाजार से गुगौलीकला होते हुए बरहवा रेंज तक जाने कटी सड़क ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें