फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला, गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत जयरामपुर खादर गांव में तेंदुए ने सोमवार की रात एक गाय को निवाला बना लिया, इससे गांव में दहशत है। हालांकि वन विभाग का दावा है कि जांच कराई गई लेकिन, तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

पशुपालक मकबूल ने बताया कि घर के सामने पशुशाला में उसने गाय को बांधा था। मंगलवार की भोर में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया, इससे गाय की मौत हो गई। कहा कि गाय के शरीर पर कई जगह तेंदुए के नोचने के निशान हैं। करीब तीन माह पहले भी तेंदुए ने इसी गांव में मवेशी को निशाना बनाया था। अब एक बार फिर इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने गांव में पिंजरा लगवाने व गश्त बढ़ाने की मांग की है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि मौके पर टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। अभी तक तेंदुए का कोई पगचिह्न नहीं मिला है। इसके बाद भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें