फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सुगानगर लहेरी के पास दिखा तेंदुआ

Mon, 20 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया। सुगानगर लहेरी गांव के पास माइनर के किनारे रविवार को तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण रामजस, राजू, नरेंद्र कुमार, श्यामलाल, मनोहर, संतराम, ननके और रामधीरज ने बताया कि शनिवार को उपटहवा-चैलहवा गांव के पास तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार कर लिया था। उसके अवशेष झाड़ियों में मिले थे।
विज्ञापन


सोमवार को सुगानगर लहेरी के पास फिर तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आने के बाद लोगों में भय और बढ़ गया। बताया कि करीब दस दिन पहले वन विभाग ने परसहवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से मदारगढ़, कमदी, उपटहवा, चैलहवा, करमैती, लालपुर और आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघन लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें