फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
-बलरामपुर के पूरेछीटन गांव के पास खेत किनारे बैठा तेंदुआ ।- स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवां रेंज क्षेत्र के विजयीडीह और पूरेछीटन गांव की सीमा पर मंगलवार शाम तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ गांव निवासी जग प्रसाद यादव के गन्ने के खेत में देखा गया, जिसके बाद दोनों गांवों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, जग प्रसाद यादव ट्रैक्टर से गन्ना लादने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत के पास अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर तेंदुआ गन्ने के घने खेत में घुस गया। ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से डरे हुए हैं। लोगों ने तेंदुए को पकड़कर दूसरे स्थान भेजने की मांग की है।

रेंजर बृजेश सिंह ने बताया कि तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली है। गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें