पिपरहवा चौराहा। जनकपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगहा कला के भंगही गांव में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेंदुआ दिखने से ग्रामीण सहम गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम गांव के पास स्थित चकमार्ग पर तेंदुआ अचानक दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हांका लगाते हुए उसे जंगल की ओर भगा दिया।
ग्रामीण नंदकुमार, राजेश, अनिल कुमार, बड़कने, प्रभूदयाल, पुजारी, अलखराम सहित कई लोगों ने बताया कि बीते सप्ताह तेंदुए ने विजयलाल दुसाध की एक बकरी को शिकार बनाया था। बार-बार तेंदुआ दिखाई देने से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। (संवाद)