पिपरहवा चौराहा। साेहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तहत ग्राम भचकहिया में बृहस्पति रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर गांव में जाग हो गई। टाॅर्च जलाकर बाहर देखा तो गांव की बाहर सड़क पर तेंदुआ दिखाई पड़ा।
ग्रामीण पंकज कुमार तिवारी, करुणा सिंधु, शालिग्राम, अमित कुमार और सलिल तिवारी ने बताया कि लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ सड़क से होते हुए पास के जंगल की ओर चला गया। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया है। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर वन विभाग की टीम भेज दी गई है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को रात में बाहर न निकलने, बच्चों को अकेले न छोड़ने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (संवाद)