फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंडितपुरवा में फिर दिखा तेंदुआ, गन्ने के खेत में छिपा

Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
तेंदुए के पगचिह्न
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। तुलसीपुर वन क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूरनपुर के मजरा पंडितपुरवा में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से दहशत फैल गई। बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाते ही तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में घुस गया। इससे पहले भी वह गांव में एक बकरी का शिकार कर चुका है, जिसके चलते ग्रामीणों में भय और वन विभाग की चिंता दोनों बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि देर रात कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो घर के पास तेंदुआ खड़ा था। शोर मचाने पर रोशन लाल, ठुनई, गुलाब, धुरती, अशोक समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तेंदुआ गन्ने के खेत में ओझल हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि इसी गांव में 20 सितंबर को तेंदुआ धुरती की बकरी का शिकार कर चुका है। लगातार दूसरी बार तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल है और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
वन क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की आशंका वाले क्षेत्र में अकेले न जाएं, बच्चों को बाहर अकेला न छोड़ें और मवेशियों को सुरक्षित बाड़ों में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें