फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज स्थित भोजपुर कुड़वा-जमुवरिया मार्ग पर कल्लूडीह गांव के पास शनिवार को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग डीएफओ से की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी निसार अहमद, सतीश कुमार, सलोनी, रागनी, राधेश्याम व सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जमुवरिया कल्लूडीह से कुछ विद्यार्थी कोचिंग के लिए जा रहे थे। उसी दौरान गोवर्धन यादव निवासी ग्राम मदरहवा के खेत में तेंदुआ नजर आया। विद्यार्थी डर के मारे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर काफी लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि टीम को गांव में भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें