फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दुर्गापुर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
 बलरामपुर के दुर्गापुर गांव में लगाया गया पिंजरा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में तेंदुआ दिखा है। गांव के सुशील तिवारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ घूमते दिखा। सोमवार की सुबह सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हुआ। गांव में पिजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कवायद तेज हुई है।
विज्ञापन

गांव के प्रमोद मिश्र ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई है, सीसीटीवी कैमरे में शनिवार की देर रात तेंदुआ रिकाॅर्ड हुआ था। बताया कि बीते दिनों भी गांव में तेंदुआ दिखा था। कई दिनों तक निगरानी भी हुई लेकिन फिर तेंदुआ नहीं दिखा। कई दिनों बाद शनिवार को सीसीटीवी कैमरे के सामने तेंदुआ आया। प्रमोद ने बताया कि अभी भी तेंदुआ गांव के आसपास ही है। सोमवार को इसकी जानकारी पर वन विभाग ने निगरानी तेज की है। क्षेत्र के वन दरोगा श्रवण सिंह ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाया गया है। तेंदुएं को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें