बलरामपुर। हलौरा गांव के पास सरयू नहर के समीप शनिवार की शाम तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिंजरा लगा है लेकिन, तेंदुआ उसमें आ नहीं रहा है। पिंजरा में बकरी बांधा गया है। इसकी निगरानी भी की जा रही है।
हलौरा गांव के रफीक ने बताया कि शनिवार की शाम किशोरी, राशिद और जावेद ने बताया कि शाम को संग्रामपुर के सरयू नहर के पास से होकर अपने घर हलौरा जा रहा था। तभी नहर के नीचे हलौरा गांव की ओर जाता दिखा। बिना शोर किये तीनों लोग चुपके-चुपके पैदल अपने घर चले आए। उन्होंने पिंजरे को हलौरा और बदलपुर के मध्य से उठाकर रफीक के मुर्गी फार्म के पास रखने के लिए वन विभाग से मांग की है। बताया कि पिंजरे में बकरी को बांधा गया है। उसकी निगरानी भी की जा रही है।
वहीं, हरैया सतघरवा के बसंतपुर बहादुरापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी बरहवा रेंज राकेश पाठक, वन दरोगा सूरज पांडेय वनरक्षक आशीष सिंह तथा सुनील कुमार आदि के द्वारा जंगली जानवर से बचाव के लिए जागरूक किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान तौहीद खान समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
पानी में डूबने से हुई थी लकड़बग्घे की मौत
हरैया के बनकटवा रेंज के खैरहनिया गांव के पास खरझार नाले में शुक्रवार को एक लकड़बग्घा मृत अवस्था में मिला था। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीओ एम बी सिंह ने बताया कि लकड़बग्घा की मौत पानी में डूबने से हुई थी। यह बात पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हुई है।