फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बंद ईंट-भट्ठे के पास फिर दिखा तेंदुआ

Mon, 25 May 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। तुलसीपुर वन क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर सोमवार सुबह एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ भट्ठे की ऊंची चिमनी के पास काफी देर तक बेखौफ टहलता और बैठा नजर आया। सुबह सैर पर निकले लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार यह बंद पड़ा ईंट-भट्ठा मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर तथा रतनपुर गांव से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में तेंदुए और लोगों के आमने-सामने आने की आशंका लगातार बनी हुई है। सुबह खेतों की ओर गए राजेश चौधरी, रविंद्र चौधरी और विनय ने सबसे पहले तेंदुए को देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। गांव के बुजुर्ग अरविंद सिंह और राधेश्याम पांडे का कहना है कि शायद तेंदुआ मादा है और ईंट-भट्ठे के आसपास उसके शावक हो सकते हैं। इसी वजह से वह बार-बार उसी स्थान पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने की मांग की है।



ट्रैपिंग कैमरे की फुटेज से पता चलेगा नर है या मादा



उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैपिंग कैमरे की रिकॉर्डिंग चिप मंगाई गई है। फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि तेंदुआ नर है या मादा। वहीं वन दरोगा मनमोहन पांडे ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सुबह और शाम वन रक्षकों के साथ ईंट-भट्ठे के आसपास लगातार निगरानी की जा रही है तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें