फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्वी सोहेलवा के जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ

विज्ञापन
तेंदुआ।
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। पूर्वी सोहेलवा के जंगल में बृहस्पतिवार को पिंजरे में फंसे तेंदुए को सुरक्षित छोड़ दिया गया है। कई दिनों से जरवा कोतवाली क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में तेंदुए की दहशत थी।
विज्ञापन

हलौरा गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ सोमवार की देर शाम को कैद हुआ था। पिंजरे के आसपास खेतों से कई अन्य तेंदुओं की आवाज आ रही थी, इसे लेकर ग्रामीण चिंतित थे। रात में ही वन विभाग की टीम सशस्त्र सीमा बल व स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और पिंजरे में फंसे तेंदुए को जनकपुर रेंज लाया गया। इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हलौरा गांव में पिंजरे में कैद तीन साल का तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को सोहेलवा पूर्वी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया है।
लैबुड़वा में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामी




महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तेंदुआ का खौफ कम नहीं हो रहा है। हलौरा में दस दिनों के भीतर दो तेंदुए पकड़े जाने के बाद अब बनकटवा रेंज के ग्राम लैबुडवा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


बनकटवा रेंज के अंतर्गत लैबुडवा में बुधवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया। प्रमोद वर्मा, राहुल शुक्ला, मुन्ना लाल यादव, श्याम लाल, जग्गन्नाथ, रामजस, श्याम बिहारी रमेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि बुधवार की शाम को गांव के बाहर तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ खरझार नाले की तरफ भाग गया। बनकटवा रेंज के फॉरेस्टर जीवरखन ने बताया कि गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। टीम भेज कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें