फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर के दरवाजे पर पहुंचा तेंदुआ, पड़िया पर किया हमला

Sat, 12 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार भोर करीब पांच बजे पहरुइया गांव में घर के सामने बंधी पड़िया पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ पड़िया को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। हमले में पड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव निवासी बंशी पासवान ने घर के सामने पड़िया बांध रखी थी। शनिवार सुबह तेंदुआ अचानक वहां पहुंचा और उस पर झपट पड़ा। पड़िया की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ पड़िया को छोड़कर खेत की ओर भाग गया।
ग्रामीणों के अनुसार, इसी दिन तेंदुआ गांव के पश्चिमी छोर पर भी दिखाई दिया। वह उदयराज के फूस के मकान पर बैठा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भागकर पास के गन्ने के खेत में चला गया। इसके बाद उसने बच्चा राम के बाड़े से एक कुत्ते को उठा लिया। बाद में झाड़ियों में कुत्ते के अवशेष मिले।
विज्ञापन

एक ही दिन में तेंदुए के कई स्थानों पर दिखाई देने और घर के सामने बंधी पड़िया पर हमला करने से ग्रामीणों में भय बढ़ गया है। बनकटवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शत्रुहन लाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को भेजकर निगरानी कराई जा रही है। तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दस दिन से बढ़ी तेंदुए की चहलकदमी
पूर्व प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि करीब दस दिनों से तेंदुआ पहरुइया समेत आसपास के गांवों में लगातार चहलकदमी कर रहा है। वह कई पालतू पशुओं को निशाना बना चुका है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने और गांवों में निगरानी बढ़ाने की मांग को लेकर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब आबादी के करीब पहुंच रहा है, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें