फोटो-18-बलरामपुर में आयोजित पीडीए सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि व अन्य।-स्रोत : सपा
बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के चिकुड़ी सहागीय और बलरामपुर सदर ग्रामीण इंटर कॉलेज गौरा में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने की। मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में पीडीए की विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक अधिकारों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। विनीत कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने एकजुट होकर जनता की समस्याएं उठाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगराम पासवान, विनय कुमार वर्मा, विजय मौर्य, गणेश प्रसाद यादव समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।