फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने पालतू कुत्तों को बनाया निवाला दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तेंदुए ने दो पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना लिया। रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के लंबीकोहल निवासी राम कुमार व संझिला ने मंगलवार को बताया कि उनके दो पालतू कुत्तों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है। बीते कई दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास भटक रहा है।
तेंदुए के आने से गांव के लोगों में दहशत है। तेंदुए को रिजवान व ननकने आदि ने टार्च की रोशनी जलाकर रात के समय भगाने का प्रयास किया। तेंदुआ गांव के पास की झाड़ी में जाकर छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रेंजर से मांग किया है कि तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजड़ा लगाया जाए। आए दिन जंगली जानवर आबादी में आकर लोगों का नुकसान कर रहे हैं। बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि गांव जंगल के काफी करीब स्थित है। भोजन पानी की तलाश में अक्सर जंगली जानवर इलाके में आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें