फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने हमला कर युवक को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं का आतंक जारी है। बनकटवा रेंज के परसा गांव के एक युवक को तेंदुए ने नोंचकर घायल कर दिया। जख्मी युवक को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बनकटवा रेंज के परसा गांव निवासी रामजीत वर्मा (25) ने गुरुवार को बताया कि वह निकट के बहादुरगंज बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। गांव के पास एक पुलिया के नीचे पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए तेंदुए से पांच मिनट तक संघर्ष करता रहा। आसपास खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने किसी तरह तेंदुए से उनकी जान बचाई।
तेंदुए के हमले में रामजीत के बाएं हाथ पर गहरे व चेहरे पर हल्के जख्म हो गए हैं। रामजीत को परिजनों ने सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है। बजरडीह निवासी रामतीरथ ने बताया कि पहाड़ी नाला हेंगहा के पास एक छुट्टा मवेशी को तेंदुए ने मारकर निवाला बना लिया है। गांव से सटे पहाड़ी नाला हेंगहा में पशु अवशेष देखा गया है। ग्राम पंचायत मथुरा के मजरे चैसार के निकट गन्ने के खेत में एक छुट्टा मवेशी को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में लगातार तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। बनकटवा रेंजर आरके सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। घायल का उपचार सीएचसी शिवपुरा में कराया जा रहा है। मौके पर वन विभाग के कर्मियों को भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें