फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने कुत्ते का बनाया शिकार, खेत में किसान को दौड़ाया

विज्ञापन
बलरामपुर के गो​विंदपुर में खेत में बैठा तेंदुआ।-स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
ललिया/महराजगंज तराई। क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के नजर आने से ग्रामीण सहमे हैं। ललिया क्षेत्र के गांव में तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बना लिया और गौरा चौराहा क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे किसान को तेंदुए ने दौड़ा लिया। उसने ट्रैक्टर भगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ललिया क्षेत्र के परसिया गोसाई गांव से लगभग 700 मीटर दक्षिण दिशा में झाड़ी के पास तेंदुआ ने शुक्रवार को एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। बृहस्पतिवार को भी इसी गांव में दुखहरन वर्मा की बछिया को भी तेंदुआ उठा ले गया था। लगातार तेंदुए की हमलों से इमलिया, मटयरिया, लालपुर, विशुनपुर, गनवरिया, रामनगर, लखनीपुर, करमैती समेत कई गांवों में डर का माहौल है। ग्राम प्रधान तेजप्रकाश वर्मा सहित ग्रामीण आनंद तिवारी, नरेंद्र तिवारी, रामजागे आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है। क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि टीम ने गांव में गश्त की है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुत्ते के शिकार की जगह की जांच की जा रही है।
गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे तेंदुआ दिखा। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे सुनील वर्मा और लल्लू वर्मा ने पीछे लगी लाइट में तेंदुए को आते देखा। तेंदुए दौड़ा तो दोनों किसानों ने ट्रैक्टर को तेज दौड़ाकर शोर मचाया, जिससे तेंदुआ हमलावर नहीं हो पाया। घटना के दौरान किसानों ने तेंदुए की तस्वीर और वीडियो भी बना लिया, जो कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन

खरझार नाले के पास गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ
महराजगंज तराई क्षेत्र के रामगढ़ मैटहवा गांव के पास खरझार नाला किनारे गन्ने के खेत की ओर तेंदुआ शुक्रवार को दिखाई दिया।
डॉ. अवधेश, राघव, रंजीत, दिनेश एवं विजय गांव लौट रहे थे तभी उन्होंने तेंदुए को खेतों की ओर जाते हुए देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ गन्ने के बीच छिप गया। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन विभाग की टीम को गांव में भेज दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें