फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने पांच मवेशियों का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज के बगधरवा व छितौनी गांव में तेंदुए ने हमला कर पांच मवेशियों को अपना निवाला बना लिया है। बगधरवा गांव के ग्रामीणों ने रेंजर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर ने मौके पर वन विभाग की टीम भेजी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बगधरवा गांव में तेंदुए ने शुक्रवार की रात में पारस की दो व रामरंग व भदुई के एक-एक बकरियों को अपना निवाला बना लिया है। छितौनी गांव में बच्चाराम यादव के पशुशाला में बंधी गाय की बछिया को भी तेंदुआ मारकर खा गया है। जानवरों की आवाज सुनकर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने टार्च जलाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रयास के बारे तेंदुए को गांव से दूर भगाने में सफलता मिली।
ग्रामीणों ने रेंजर को सूचना भेजकर तेंदुए से सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि मौके पर टीम गठित कर भेजी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जंगल के निकट बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छोटे बच्चों व जानवरों को सुरक्षित रखने का तरीका बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें