फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसकर तेंदुए ने किया आठ मवेशियों का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल के समीपवर्ती गांव में तेंदुए का आतंक व्याप्त है। शनिवार की रात तेंदुए ने सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के दो अलग-अलग रेंज के गांवों में घुसकर आठ मवेशियों को निवाला बनाया है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने तथा नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बरहवा रेंज के ग्राम रमवापुर रौतार निवासी अब्दुल्ला ने बताया कि शनिवार की रात तेंदुआ ने उनके घर में घुसकर बकरियों पर हमला किया। तेंदुए ने सात बकरियां को मार दिया। इस संबंध में बरहवा रेंज के रेंजर को सूचना दी गई है। उनसे बकरियों के लिए मुआवजा दिलाए जाने की मांग भी की गई है। इसी तरह बनकटवा रेंज के चौधरीडीह गांव में भी तेंदुए ने राम समुझ गुप्ता की गोशाला में घुसकर एक बछड़े को निवाला बना लिया।
तेंदुआ आए दिन गांव में घुस आता है और मवेशियों पर हमला करता है। तेंदुए के आतंक से जंगल के समीपवर्ती गांवों में हमेशा दहशत का माहौल बना रहता है। गांव के लोग रात भर जगकर मवेशियों की रखवाली करते हैं। इस संबंध में रेंजर बरहवा/बनकटवा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुआ द्वारा मवेशियों पर हमला करने की सूचना मिली है। मौके पर वन दरोगा को भेजा गया है। शीघ्र ही शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि पीड़ितों को दिलाया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें