फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पोते को बचाने नहर में उतरे बाबा भी डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। ग्राम मझौवा कुरथुवा में शनिवार शाम नहर में डूबकर दादा-पोते की मौत हो गई। खेत से घास काटकर नहर में डालते समय किशोर का पैर फिसल गया। उसे डूबता देख बचाने उतर बाबा की भी डूबकर मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम मझौवा कुरथुवा के प्रधान बहलोल नियाजी के मुताबिक शनिवार की शाम को भरधरी सैनी (65) अपने पोते अहान सैनी (14) के साथ खेत में घास काट रहे थे। उनका पोता नहर के गूल में घास फेंक रहा था। तभी उनके उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। पोते को बचाने गए बाबा भी नहर में डूबने लगे। जब तक परिजन व ग्रामीण पहुंचते, दोनों की डूबकर मौत हो गई। अहान के पिता मंगल ने बताया कि भरधरी उनके चाचा थे। वह नि:संतान थे और उन्हीं के साथ रहते थे। दोनों शवों का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने शन्काको पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। जांच की जा रही है।
दो मौत से घर में मचा कोहराम
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मंगल के दो बेटों में अहान छोटा होने के चलते परिवार का दुलारा था। उनका बड़ा बेटा शिवम (20) और मां का का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा है। गांव के लोग भी दुख से पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें