फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला, बछिया घायल

Mon, 09 Sep 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में लाठी-डंडा लेकर तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
- जंगल से सटे गांवों में एक बार फिर तेंदुए की दहशत
विज्ञापन

- जयरामपुर खादर गांव में निगरानी कर रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के अलग-अलग गांवों में रविवार रात तेंदुए ने एक गाय को मार डाला। तेंदुए के हमले में एक बछिया घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानकारी लेने के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पहली घटना क्षेत्र के फकीरीडीह जुम्मनडीह गांव की है। ग्राम प्रधान सरोज कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार रात गांव में आए तेंदुए ने एक छुट्टा गाय को निवाला बना लिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करते हुए पूरी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना जयरामपुर खादर गांव में हुई। गांव निवासी बिराहिम के दरवाजे पर बंधे जानवरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे एक बछिया घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ मवेशियों को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद से जयरामपुर खादर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। उपप्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। रैपिड रिस्पांस टीम भी सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें