फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पशुशाला में बंधे बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला

विज्ञापन
बलरामपुर के मध्यनगर मिर्जापुर गांव के पास मिला तेंदुए का पगचिह्न ।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। मध्यनगर मिर्जापुर गांव में शनिवार की रात करीब 11 बजे पशुशाला में बंधे बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। गांव में बार-बार तेंदुए के आने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए के पगचिह्न जुटाकर वन विभाग के अधिकारियों को भेजा और तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर मिर्जापुर निवासी राम मूरत यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात अपने पशुशाला में सो रहे थे। तभी करीब 11 बजे गांव के पूरब लगे गन्ने के खेत से तेंदुआ आया और उनकी पशुशाला में बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े के चिल्लाने पर उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीण जब तक पहुंचते तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के खदेड़ने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया।
कुछ दिन पहले इसी ग्राम पंचायत के मजरे भवानियापुर में तेंदुआ मुनेजर सिंह के बछड़े को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीण मोनू सिंह, गोपाल, अकरम, बबलू सिंह व रामबली आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को समूह में खेतों में जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें