फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किसानों के सामने तेंदुए ने सियार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा/बलरामपुर। कुआनों रेंज के नेवारी गांव में तेंदुए का खौफ कम नहीं हाे रहा है। गांव के पास दो दिनों से खेतों में तेंदुआ देखा जा रहा है। बुधवार की शाम खेत में गेहूं की कटाई व डंठल का भूसा तैयार कर रहे किसानों के सामने तेंदुए ने सियार को दबोच लिया। इसे देखकर अफरातफरी मच गई। इसी गांव में मंगलवार की शाम को कंबाइन हार्वेस्टर से गेहूं काटते समय दो तेंदुए खेत से निकलकर सीरिया नाले की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन

नेवारी गांव में खेत में बुधवार की शाम गेहूं की कटाई व मड़ाई कर रहे किसान राजकुमार, दुष्यंत चौधरी, ननकऊ सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मंजूर अहमद व शिव सिंह ने बताया कि उनके सामने सीरिया नाले के किनारे तेंदुए ने सियार को दौड़ा कर पकड़ लिया। सियार को जबड़े में कस कर तेंदुआ झाड़ियों में भाग गया। यह देखकर किसानों में अफरातफरी मच गई। किसानों का कहना है कि गांव में इन दिनों लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। रोज ही खेत में जाना पड़ता है, ऐसी स्थिति में तेंदुए के हमले का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। हमेशा झुंड में खेतों में रहना व घर से आना जाना संभव नहीं है, ऐसे में प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ा जाए और जंगल में छोड़ा जाए।
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने कुआनों रेंज के रेंजर को नेवारी गांव के पास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और उसे जंगल में छोड़ने का निर्देश दिया है। डीएफओ ने किसानों से अपील की है कि खेतों में गेहूं की कटाई व मड़ाई के समय झुंड में रहें। बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें