फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गेहूं काटते समय खेत में निकले दो तेंदुए, भगदड़

विज्ञापन
बलरामपुर के गौरा गांव में तेंदुए का वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गौरा चौराहा/बलरामपुर। कुआनों रेंज के नेवारी गांव में मंगलवार की शाम गेहूं की कटाई करते समय दाे तेंदुए निकले। सीरिया नाले की तरफ दोनों तेंदुए भाग गए। गेहूं के खेत में तेंदुआ निकलने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के नेवारी गांव निवासी राज कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे वह अपने खेत में कंबाइन हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई करा रहे थे, तभी गेहूं में छिपे दो तेंदुए भागने लगे। एक तेंदुआ सीरिया नाले की तरफ भाग गया और दूसरा तेंदुआ मशीन के आगे भागता रहा। करीब 200 मीटर भागने के बाद दूसरा तेंदुआ भी सीरिया नाले की तरफ भाग गया। इस दौरान खेतों में गेहूं कटाने वाले किसानों में अफरातफरी मच गई। दहशत से इधर-उधर भाग कर किसान जान बचाते नजर आए।

कंबाइन के शोर से दोनों तेंदुए भागकर नाले में घुस गए। ग्राम चौखड़ा निवासी दुष्यंत चौधरी ने बताया कि पिछली सर्दियों में तेंदुआ इस क्षेत्र में दिखा था। तब तेंदुए ने हिरन व नीलगाय को अपना निवाला बनाया था। किसानों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि कुआनों रेंज के रेंजर को निर्देश है कि मौके पर जाकर दोनों तेंदुओं को पकड़कर जंगल में छोड़ने का प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें