बलरामपुर के महमूद हसन कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में अतिथियो?
- फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत मंगलवार को महमूद हसन कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमूदनगर में परीक्षा के मूलमंत्र विषय पर बेटियों के लिए कार्यशाला कराई गई।
बेटियों को परीक्षा संबंधी जानकारी देकर मन के भ्रम को दूर किया गया। कार्यशाला में बेटियों को कड़ी मेहनत से सफलता पाने का मूलमंत्र बताया गया। स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी बेटियों को परीक्षा के दौरान स्वस्थ रहने में मदद करेंगी।
बेटियां कड़ी मेहनत को सफलता का मूलमंत्र बनाकर जीवन में आगे कदम बढ़ाएंगी। बेटियों को सामाजिक कार्यों में रुचि लेने के प्रति भी संकल्प दिलाया गया।