फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिलेट्स से बिस्किट बनाना सीखा, स्वरोजगार के गुर भी जाने

Wed, 18 Nov 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से कृषि उत्पादों को बाजार में उतारकर स्वरोजगार की राह बनाई जा सकती है। इसके लिए तकनीकी जानकारी के साथ व्यावहारिक कौशल हासिल करना भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होम साइंस एंड कम्युनिटी स्टडीज के वोकेशनल कोर्स (फूड प्रोसेसिंग) के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र, गोपाल ग्राम, गोंडा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खाद्य संरक्षण, किचन गार्डनिंग और मिलेट्स से बिस्किट बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिशिता सिंह और डॉ. रमा मौर्य ने किया। गृह विज्ञान विषय विशेषज्ञ ममता त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण एवं संरक्षण की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उचित प्रसंस्करण और भंडारण के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वाद और पौष्टिकता बनाए रखने के साथ ही उनकी उपयोग अवधि भी बढ़ाई जा सकती है। इससे मौसमी फलों और सब्जियों की बर्बादी रोकने में भी मदद मिलती है।

किचन गार्डनिंग के प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कम जगह में सब्जियां और उपयोगी पौधे उगाने के तरीके बताए गए। वहीं, भ्रमण का खास आकर्षण मिलेट्स (श्रीअन्न) से बिस्किट बनाने का प्रशिक्षण रहा। विद्यार्थियों ने बिस्किट बनाने की विधि सीखी और पारंपरिक अनाजों से नए खाद्य उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार की संभावनाओं को भी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें