फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रिसाव से राहत पर आवागमन रहा बाधित

Tue, 09 Dec 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
तुलसीपुर में ओवरब्रिज का कराया जा रहा निर्माण।
विज्ञापन
तुलसीपुर। हनुमानगढ़ी चौराहे पर पाइपलाइन की लीकेज ठीक हो जाने से आम लोगों को राहत मिली है। मगर सड़क पर बने गड्ढे की वजह से दूसरे दिन भी आवागमन सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सका। जल निगम की टीम गड्ढे में मिट्टी की पटाई का काम कर रही है। इस कारण रास्ता आंशिक रूप से बंद है और वाहनों को रुक-रुककर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


नगरवासियों ने बताया कि एक ओर हरैया तिराहे पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर हनुमानगढ़ी चौराहे पर खोदाई के बाद रास्ता संकरा हो जाने से लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह और शाम के समय सड़क पर लंबी कतारें लग रही हैं।

जल निगम के जेई कुणाल पाराशर ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत के बाद गड्ढे को तुरंत नहीं भरा गया था ताकि पाइप पर अचानक दबाव न पड़े। दबाव बढ़ने के कारण ही लाइन बार-बार लीकेज कर रही थी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मिट्टी की पटाई का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें