उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पचौथा गांव में मंगलवार को भैंस चराने गए राम नरेश (65) गांव के उत्तर तरफ बाढ़ के भरे पानी में डूबकर लापता हो गए थे।
देर शाम राम नरेश का शव बरामद किया गया है। उतरौला कोतवाल अवधेश राय ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।