फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह से नौ दिसंबर तक अधिवक्ता नहीं करेंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। बार एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को तहसील स्थित संघ भवन में हुई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए छह से नौ दिसंबर तक न्यायिक कार्य में सहयोग न करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार के न्यायालय में पेशकार व स्टेनो (लेखपाल) तथा कुछ बाहरी व्यक्ति मिलकर वादकारियों को लूट रहे हैं। एसडीएम व तहसीलदार भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में छह से नौ दिसंबर तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें