फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 27 तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वकीलों ने 27 जनवरी तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। वकील वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव व उनके परिवार से मारपीट करने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व एसपी के तबादले की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, महामंत्री केजी श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी व महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने दीवानी न्यायालय में बृहस्पतिवार को बैठक को संबोधित किया। कहा कि अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव के परिवार पर हमले व संघ के पूर्व अध्यक्ष /महामंत्री संजय तिवारी के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज किए जाने से आक्रोश है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 27 जनवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी व फर्जी केस वापस नहीं लिए जाएंगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता अयाज अहमद, आशीष सिंह, विवेक सिंह, अमित पांडेय, शिवयोगी शुक्ल, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, अटल शर्मा, अलीमुल हक, अनिल सिंह मामा, एकनाथ मिश्र, रोहित शुक्ल, शंशाक शुक्ल, नीशू त्रिपाठी, चंदन तिवारी, नवी अहमद, आयुष शुक्ल व विपिन मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें