फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, कार्य बहिष्कार का ऐलान

Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-31-बलरामपुर के उतरौला में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता ।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। नामांतरण (दाखिल-खारिज) की ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ता संघ ने आमसभा के बाद जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही ऑनलाइन व्यवस्था वापस लेने तक तहसील न्यायालयों और उपनिबंधक कार्यालय में कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


तहसील सभागार में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता और महामंत्री रवि शंकर मिश्र के संचालन में आमसभा हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि नामांतरण के प्रकरण सीधे लेखपाल को भेजे जाने से आम लोगों और अधिवक्ताओं की परेशानियां बढ़ेंगी। उन्होंने ऑनलाइन नामांतरण व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक ऑनलाइन नामांतरण व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती, तब तक तहसील न्यायालयों के साथ उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकृत होने वाले बैनामों के कार्य का भी बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान देवेंद्र कुमार, शकील अहमद, जयकरन भारती, अखिलेश सिंह, मो. मुस्लिम खान, गिरीश पांडेय, महेंद्र पांडेय, आशीष कसौधन, निजाम अंसारी, अखिलेश यादव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुमित कुमार, इजहारुल हसन, परशुराम यादव, शमशाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें