फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती सरयू नहर में दिखी डॉल्फिन, वन विभाग अलर्ट

Wed, 23 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के पचपेड़वा क्षेत्र के मोतीपुर हड़हवा के पास राप्ती सरयू नहर पुल के पास जुटी ल
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के मोतीपुर हड़हवा के पास राप्ती सरयू नहर पुल के नीचे बुधवार को डॉल्फिन दिखाई देने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया और डॉल्फिन के सुरक्षित रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अनवारुल हसन, अब्दुल कयूम, भीखी और रामशरन इब्राहिम ने बताया कि बुधवार दोपहर से नहर में डॉल्फिन दिखाई दे रही है। नहर में पानी अधिक होने के कारण वह स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही है। कुछ-कुछ देर बाद वह पानी की सतह पर आती दिखाई देती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉल्फिन करीब 200 मीटर के दायरे में तैरती हुई देखी गई है।

भांभर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉल्फिन के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए नहर का जलस्तर कम कराया जा रहा है। लखनऊ की रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद डॉल्फिन को सुरक्षित पकड़कर किसी बड़ी नदी में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने लोगों से डॉल्फिन के पास नहीं जाने और उसे किसी तरह से परेशान न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें