-बलरामपुर के उतरौला में पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करते अधिवक्ता ।-
उतरौला (बलरामपुर)। हाईकोर्ट लखनऊ के मुख्य स्थायी अधिवक्ता व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल का बुधवार को उतरौला में अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने अधिवक्ता संघ भवन में बैठक को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक अन्याय के खिलाफ वकीलों ने लड़ाई लड़ी है। अधिवक्ता समाज ने हमेशा ही भारतीय संविधान की रक्षा की है। उन्होंने सुझाव दिया कि वकील निरंतर अध्ययन करें, जिससे कानून की जानकारी मिलती रहेगी और वादकारियों को लाभ मिलेगा। वकीलों के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश में प्रोटेक्शन बिल पास कराया जाएगा। मृतक वकीलों के आश्रितों को पांच लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।
70 वर्ष से अधिक आयु वाले वकीलों की मृत्यु होने पर उनके स्वजन को डेढ़ लाख के स्थान पर अब तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। वरिष्ठ वकीलों के पेंशन की योजना पर विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, रमेश गुप्त, अजीत यादव, राम प्रताप चौधरी, शमशाद चौधरी, परशुराम यादव, अमित श्रीवास्तव आलोक गुप्त, दीप चंद, तुलसीराम यादव, विजय प्रकाश, सुनील कुमार, अनीसुल हसन व रवि मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।