बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में वालीबाल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के साथ मौजूद शिक्षक।
बलरामपुर। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर हाउस वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लैवेंडर हाउस की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुयश कुमार आनंद एवं प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने किया। पहला सेमीफाइनल मैच लैवेंडर हाउस एवं ट्यूलिप हाउस के बीच खेला गया। इसमें लैवेंडर हाउस की टीम ने 25-23 व 25-15 प्वाइंट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच लिली हाउस और आर्किड हाउस के बीच खेला गया, इसमें आर्किड हाउस ने 25-23, 24-25 व 25-9 के अंतर से जीत हासिल की। फाइनल मैच लैवेंडर हाउस व आर्किड हाउस के बीच खेला गया। लैवेंडर हाउस की टीम दो सेट में 25-21 व 25-15 अंकों के साथ मैच जीतकर विजेता बनी। विजेता एवं उप विजेता टीम को प्रबंध निदेशक ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश जायसवाल, आफाक हुसैन, विजय कुमार वर्मा, अमन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।