फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धूमधाम से निकली लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा

विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में निकाली गई प्रतिमा विसर्जन शोभयात्रा ।-संवाद - फोटो : काव्य पाठ करता कवि।
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली के बाद जिलेभर में बृहस्पतिवार को मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन नदी व सरोवरों पर किया गया।
विज्ञापन

नगर के भगवतीगंज, धर्मपुर व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ भक्तों ने मां लक्ष्मी और श्री गणेश की आरती उतारी। परंपरागत मार्गों से होता हुई शोभायात्रा राप्ती नदी के सिसई घाट पर पहुंची। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा के साथ किया गया।
पांच दिवसीय पूजनोत्सव का समापन
जरवा। क्षेत्र के पिपरा दुर्गा नगर, नगई, प्रतापपुर, पिपरी, लौकी खुर्द व बसईडीह में श्री लक्ष्मी गणेश पूजन समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पूजनोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को हवन और भंडारे के साथ हुआ। इसके बाद भक्ति धुनों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरवा पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के चमरूपुर, पिपरा याकूब और महदेइया बाजार आदि गांवों में बृहस्पतिवार को भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। महदेइया बाजार से भी शोभायात्रा निकाली गई। गुमड़ी घाट प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। उतरौला में शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई राप्ती नदी के पिपरा घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत लैबुडवा के गंजडी समय माता मंदिर से विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें