फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमावर्ती क्षेत्र में धूमधाम से मनी लड्डू गोपाल की छठी

Wed, 09 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के जरवा में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। सीमावर्ती ग्राम पिपरा दुर्गा नगर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे गांव में भक्ति का माहौल रहा। देर रात तक कीर्तन-भजन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर रहे।
विज्ञापन


पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत लकड़ी के चूल्हे पर धान का लावा भूनकर भगवान को अर्पित किया गया। साथ ही माखन का विशेष भोग लगाया गया। सुसज्जित पालकी में विराजमान लड्डू गोपाल को श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक झूला झुलाया। छठी महोत्सव के दौरान शिवकुमार, संजय, गुरु, दीपू, संतदीन, रामेश्वर, नीरज और अंकुर सहित कई कलाकारों ने आकर्षक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

भक्तों ने लड्डू गोपाल को उपहार अर्पित किए और सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की। राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अंत में आरती, प्रसाद वितरण और मंगलकामनाओं के साथ छठी महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन


कानपुर के कलाकारों की झांकियों ने मोहा मन

फोटो-27
उतरौला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोंडा मोड़ तिराहे पर मंगलवार रात नव युवा सभा कमेटी ने भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया। कानपुर से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं, माखन चोरी, कालिया मर्दन सहित अन्य प्रसंगों पर आधारित एक दर्जन से अधिक जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं।
मनमोहक मंचन और आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। नन्हे कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी ने सबसे अधिक तालियां बटोरीं और श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। आयोजन स्थल पर जय श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें