फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में गणित की बेतहर समझ विकसित करेगा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को शुरू की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को एक मार्च से बच्चों को पढ़ाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। बच्चों में गणित की बेहतर समझ विकसित करने के लिए किट दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बीईओ ह्रदय शंकरलाल श्रीवास्तव ने कहा कि आधारशिला क्रियान्वयन, संदर्शिका, समृद्ध हस्त पुस्तिका, प्रिंट रिच मटेरियल और गठित किट सभी को मिलाकर बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इससे उनके अंदर पढ़ाई के प्रति समझ विकसित होगी।
कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। शिक्षकों को प्रशिक्षण एआरपी की तरफ से दिया जाएगा। प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग सीमैट प्रयागराज से की जा रही है। अजीत पांडेय ने मिशन प्रेरणा की संक्षिप्त जानकारी दी। संतोष कुमार गुप्ता ने परिवर्तित कक्षा कक्ष के बारे में बताया।
आलोक कुुमार, सुनील कुमार त्रिपाठी व आलोक प्रताप सिंह ने बच्चों को पढ़ाने के बारे में फोकस किया। तकनीकी सहायक के रूप में धनीराम, अनिल कुमार, अमरनाथ पांडेय व अजीम अहमद ने अपना योगदान दिया। प्रशिक्षु के रूप में आशीष श्रीवास्तव, अग्नि शेखर मिश्र, अजय शर्मा, अमरदीप गुप्ता, पुष्पा पांडेय, एकता खरे व दीपमाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें