फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ई-लॉटरी से मिलेगा खरीफ बीज, 10 मई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खरीफ सीजन के लिए बीज वितरण प्रणाली में बदलाव किया गया है। अब पहले आओ-पहले पाओ व्यवस्था समाप्त कर ऑनलाइन बुकिंग और ई लॉटरी के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि विभाग ने यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम ने बताया कि सभी पंजीकृत किसान कृषि दर्शन-1 पोर्टल https://agriculture.up.gov.in⁠ पर अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की ऑनलाइन बुकिंग करे सकते हैं। इसमें धान, अरहर, उर्द, मूंग, दैचा, ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, रागी समेत दलहनी और तिलहनी मिनीकिट तथा संकर धान व मक्का शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें